ताजासमाचार

नीमच में महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया का दौरा, संगठन मजबूती और महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर

डेस्क न्यूज 16 March, 2026 अन्य

नीमच। संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष एवं संजू भाटी, उज्जैन संभाग प्रभारी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं संभाग प्रभारी संजू भाटी सुबह 7 बजे रतलाम से कार द्वारा रवाना हुईं और करीब 10 बजे नीमच पहुंचीं। यहां कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव और महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे तो प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति और सशक्त हो सकती है। इस दौरान उन्होंने महिला कांग्रेस सेवादल के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

इसके बाद दोपहर 2 बजे कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा भी की गई, जिसमें आगामी गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं संभाग प्रभारी संजू भाटी पुनः रतलाम के लिए रवाना हो गईं।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, जावेद दुर्रानी, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, बाबू सलीम, पंकज अग्रवाल, शिव हरे, भुवान सिंह राजपूत, नदीम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, लतीफ पठान, एस.पी. नागर, सईदा मिर्जा, नजमा बानो, बतूल बानो, रानी मसूदी, मीना कुरील, अंजना सोनकर सहित कांग्रेस पार्टी एवं सेवादल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया, जबकि अंत में महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post