ताजासमाचार

विवादित बयान पर डिप्टी सीएम का कांग्रेस ने किया पुतला दहन 

न्यूज डेस्क 18 May, 2025 राजनीति

नीमच। इन दिनों भाजपा नेता के विवादित बयानों पर विपक्ष आक्रोश में दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों पूर्व भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे विवादित बयान सामने आया था, वही अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर विवादित बयान भी सामने आया है, जिसको लेकर कांग्रेस में भारी आक्रोश व्यक्त किया है। वही आक्रोषित कांग्रेस ने विरोध स्वरूप डिप्टी सीएम देवड़ा का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। साथ ही जमकर नारे बाजी की गई। इस दौरान नगर पालिका की फायर ब्रिगेड द्वारा पुतले में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
कांग्रेस का आरोप है कि डिप्टी सीएम ने अपने बयान से देश की सेना का अपमान किया है ओर इस तरह की भाषा सहन नहीं कि जाएगी। इस तरह के विवादित बयान में उन पर कार्यवाही होनी चाहिए ओर उनको पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। 
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहिर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा साम्भर, पार्षद योगेश प्रजापति, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप, ओम दिवान, शराफत हुसैन आदि कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Post