डेस्क न्यूज
13 March, 2026
अन्य
नीमच। शहर के आनंद विहार कॉलोनी रोड स्थित चौपड़ा हाउस में 13 मार्च 2026, शुक्रवार को जैन धर्म का विशेष धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मेवाड़ केसरी नाकोड़ा तीर्थधारक प.पू. आचार्य श्री हिमाचल सूरीश्वरजी म.सा. की समुदायवर्तिनी तथा गच्छाधिपति प.पू. आचार्य श्री रविश्वर सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञावर्तिनी उद्योत विभू प.पू.सा. श्री उपेन्द्रयश श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी वर्तीत आराधकों को “बियासणा” कराने का लाभ मिलेगा। आयोजन में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक प्रवचन होगा। इसके पश्चात वर्तीत आराधकों का बहुमान किया जाएगा और बहुमान के बाद बियासणा की विधि सम्पन्न कराई जाएगी।
कार्यक्रम के बाद पधारे हुए सभी महानुभावों के लिए सूर्यास्त पूर्व भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।
यह आयोजन आनंद विहार कॉलोनी रोड, चौपड़ा हाउस, स्कीम नंबर 36 के पीछे, नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन संतोष-रूण, गौरव-स्वाति, आर्किन, वंश चौपड़ा एवं समस्त चौपड़ा परिवार (नीमच, जावद, चित्तौड़गढ़) द्वारा किया जा रहा है।
साथ ही जानकारी दी गई है कि प.पू.सा. श्री उपेन्द्रयश श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 की स्थिरता 12 एवं 13 मार्च 2026 को संतोष गौरव चौपड़ा के निवास स्थान पर रहेगी।