न्यूज डेस्क
11 March, 2026
अन्य
नीमच। जवाहर नगर में दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाश आखिरकार नीमच पुलिस के हत्थे चढ़ गए। खुद को बेहद चालाक समझने वाले ये चेन स्नेचर कई दिनों तक पुलिस को चकमा देते रहे, लेकिन कहते हैं— “जुर्म चाहे जितना भी भागे, कानून की पकड़ से ज्यादा दूर नहीं जा सकता।”
दरसल 17 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने शादी समारोह से घर लौट रही एक महिला को निशाना बनाया था । महिला को अकेला देख बदमाशों ने बाइक रोकी और झूमाझटकी करते हुए उसके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद नीमच केंट थाना और साइबर सेल की टीम हरकत में आई। पुलिस ने हार नहीं मानी और करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली । एक-एक सुराग जोड़ते हुए पुलिस की जांच मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़ तक जा पहुंची।
इसी बीच 7 मार्च को दोनों बदमाश एक बार फिर नीमच पहुंचे और दोबारा चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता भांपकर वे रामपुरा की ओर जंगलों में मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले।
लेकिन शातिरों को क्या पता था कि पुलिस उनके पीछे कदम-कदम पर नजर रखे हुए है। 8 मार्च को गांधीसागर क्षेत्र में उनके होने की सूचना मिलते ही नीमच केंट, साइबर सेल और रामपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दी। पुलिस का पीछा तेज हुआ तो बदमाश बैंसला के जंगलों में बाइक छोड़कर भागने लगे। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वही आपको बता दे की आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को आजम देता थे |