न्यूज डेस्क
05 March, 2026
अन्य
नीमच। रमज़ान के मुबारक महीने में नीमच की शालीमार बाग कॉलोनी में कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के लोग एक साथ बैठे और रोज़ा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया।
इफ्तार के बाद सभी ने मिलकर जमाअत के साथ नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में कॉलोनी के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरा माहौल सौहार्द और अपनत्व से भर गया।
इस मौके पर हसन पठान ने बताया कि इस तरह के आयोजन आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण है और कॉलोनीवासी हर साल मिलकर ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि समाज में प्रेम और एकजुटता का संदेश बना रहे।