डेस्क न्यूज़
01 March, 2026
अन्य
मंदसौर। शिवना नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 93वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ नदी तट और जलधारा में व्यापक सफाई अभियान चलाया। नदी किनारे लंबे समय से जमा प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें और अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाया गया। इसके बाद श्रमदानियों ने नदी में उतरकर जलधारा के भीतर फंसे प्लास्टिक कचरे को बाहर निकाला और पानी में जमा कचरा व गाद को भी साफ किया।
इस अवसर पर मंदसौर के लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने सभी मंदसौरवासियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच शिवना शुद्धिकरण अभियान में शामिल होकर श्रमदान अवश्य करें।
रविवार को आयोजित 93वें दिन के श्रमदान में विधायक विपिन जैन सहित समाजसेवी हेमराज खाबिया, रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत, अभिषेक तिवारी, महेश दुबे, राकेश जैन पिंटू, विजय आनंद, नमन पालीवाल, ग्राम गुराडिया शाह से रामनिवास पाटीदार, रामसुख पाटीदार, फकीरचंद पाटीदार, परशराम पाटीदार, देवीलाल सेन, अर्पित पाटीदार, दिलीप पाटीदार, महिला नेत्रियों में इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला, अनीता भदोरिया, वर्षा सांखला, प्रमिला पंवार, वर्षा धोसरिया तथा कांग्रेसजनों में राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, सोहन धाकड़, दिलीप देवड़ा, विनोद शर्मा, शैलेन्द्र गोस्वामी, संजय नाहर, रमेश सिंगार, अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, मनोहर नाहटा, विश्वास दुबे, राजेश खिंची, सादिक गौरी, राकेश सेन, नितनेश बसेर, राजेश चौधरी, ऋषिराज लाड़, प्रिंस सत्रावाल, गोपाल बंजारा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से शहर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश निरंतर दिया जा रहा है।