डेस्क न्यूज़
01 March, 2026
अन्य
नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 44 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालचंद पिता नंदलाल खटीक (उम्र 44 वर्ष), निवासी रतनगढ़, की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक बालचंद की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिवारजन उन्हें तत्काल रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।