डेस्क न्यूज
24 February, 2026
अन्य
नीमच । आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन निर्माण की प्रक्रिया को गति देते हुए लगातार अपने ढांचे को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में पार्टी की स्थापना से अब तक किए गए सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आप नेता इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल वर्तमान में गुजरात के दाहोद लोकसभा क्षेत्र में सेंट्रल ऑब्जर्वर के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इस नियुक्ति की जानकारी रतलाम जोन के मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने दी। अग्रवाल की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।