ताजासमाचार

मृतक किसान के परिवार को मिला 5 लाख का बीमा क्लेम, पंजाब नेशनल बैंक ने सौंपी राशि

डेस्क न्यूज 24 February, 2026 अन्य

मनासा। मनासा तहसील के गांव खड़ावदा निवासी कृषक दीवान सिंह गरासिया की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर कराए गए बीमा के तहत पंजाब नेशनल बैंक, मनासा शाखा ने क्लेम की प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार दोपहर पांच लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की।
शाखा प्रबंधक रामगोपाल प्रजापत के नेतृत्व में अधिकारियों ने नियमानुसार पहले स्वीकृत ऋण राशि की समायोजन प्रक्रिया पूरी की, इसके बाद शेष बची राशि मृतक की पत्नी एवं नामिनी नखरा गरासिया को सौंप दी गई।
इस अवसर पर बैंककर्मी मोहनलाल वर्मा, प्रदीप गहलोत, मनोहर पाटीदार तथा संजय चौधरी भी उपस्थित रहे। बैंक प्रबंधन ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के साथ जुड़ी बीमा योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में किसानों के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Post