डेस्क न्यूज
19 February, 2026
अन्य
नीमच / मनासा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत बुधवार, 18 फरवरी 2026 को नीमच और मनासा क्षेत्र में दो स्थानों पर बैठक आयोजित की गई।
नीमच में परशुराम भगवान मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे बैठक हुई, वहीं मनासा तहसील के फुलपुरा गांव स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर परिसर में शाम 5 बजे आयोजन संपन्न हुआ।
बैठक में वेद लक्ष्मणा सहित संतों और गौ भक्तों ने गौ माता के गुणों पर प्रकाश डाला तथा गौ सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से गो सेवा की प्रतिज्ञा ली और गो प्रार्थना की।
बैठक में सर्वसम्मति से 27 अप्रैल 2026 को ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर तहसील नीमच और मनासा के समस्त गोभक्त एवं गोपालक 27 अप्रैल को प्रातः 10 से 11 बजे के बीच तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। ज्ञापन में भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गाय को राष्ट्रमाता, राष्ट्र धरोहर एवं राष्ट्र आधार का दर्जा देने की मांग की जाएगी।
बैठक में बड़ी संख्या में गौ भक्तों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।