ताजासमाचार

बस के भीतर छुपा था करोड़ों का जहर ! मंदसौर में सीबीएन की दबिश, 8 किलो एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी पकड़े गए

डेस्क न्यूज 14 February, 2026 अन्य

मंदसौर। शहर के बीचों-बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर अचानक एक यात्री बस को रुकवाकर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में करीब 8 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार Central Bureau of Narcotics (सीबीएन) की मंदसौर-नीमच संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मंदसौर से नीमच की ओर जा रही एक बस में अवैध नशीले पदार्थ की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने शहर के प्रमुख चौराहे सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर एमआर ट्रैवल्स की बस (क्रमांक AR 06 A 9989) को रुकवाया और संदिग्ध यात्रियों की तलाशी शुरू की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चौराहे पर भारी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। तलाशी के दौरान टीम को करीब 8 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार जब्त ड्रग्स की बाजार कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।

Related Post