डेस्क न्यूज
11 February, 2026
अन्य
नीमच। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 11 फरवरी 2026 को खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिंह डावर एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में नयागांव और मनासा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डम्पर और तीन ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त कर लिया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जप्त डम्पर का पंजीयन क्रमांक RJ09GD9806 है, जबकि ट्रैक्टरों में न्यू पावर ट्रेक, महिन्द्रा 275 एवं महिन्द्रा 475 शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए जप्त किया गया है।
जप्त वाहन फिलहाल पुलिस थाना मनासा एवं नयागांव की अभिरक्षा में कलेक्टर के आदेश तक सुरक्षित खड़े कराए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि राजस्व की हानि रोकने के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।