ताजासमाचार

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग की खारिज ? कोर्ट के पाले में डाली गेंद: मुख्यमंत्री ने उल्टा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मांग लिया इस्तीफा

न्यूज डेस्क 16 May, 2025 राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोर्ट के पाले में डाली गेंद, उल्टा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मांग लिया इस्तीफा

भोपाल। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान के बाद भाजपा बेकफूट पर है। हालांकी कोर्ट के निर्देश पर शाह पर प्रकरण दर्ज हो चुका है। लेकिन देश भर में मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा हो रही है और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। सभी की नजर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पर थी और उम्मीद की जा रही थी की वे मंत्री विजय शाह को अपने मंत्री मण्डल से बाहर करेंगे। लेकिन मंत्री विजय शाह को लेकर सरकार ने गेंद कोर्ट के पाले में डाल दी है। मंत्री विजय शाह के मुद्दे पर  सीएम मोहन यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्णय का हम पालन करेंगे। इसके साथ ही सीएम ने जमकर कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिए हैं।

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉंग्रेसी राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, सीएम मोहन यादव से विजय शाह के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने पूरा मामला कोर्ट के पाले में डाल दिया है। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

क्या मंत्री विजय शाह का इस्तीफा होगा !

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कितना भी नाटक कर ले, उसे सब मालूम है कि यह सब न्यायिक मामला है। सारा मसला के कोर्ट के सामने है तो वह कोर्ट से बढ़कर तो नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस बात पर नाटक कर रही है तो नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था। पहले अपने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा मांग लें। कांग्रेस हमेशा कोर्ट का अपमान करती है। इससे कांग्रेस कभी बाज नहीं आती है।

इसके साथ ही डॉ.मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अतीत की घटना को याद करे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी के लिए क्या कहा था। बदले में कांग्रेस ने इमरजेंसी लगवा दी थी। कोर्ट ने तीन तलाक पर फैसला दिया था। कांग्रेस ने उस पूरे मसले को बदल दिया। हमारे प्रधानमंत्री ने न्यायालय का हमेशा सम्मान किया है।

कोर्ट के निर्णय का पालन करेंगे

मोहन यादव ने कहा कि न्यायलय के प्रति हमारे मन में श्रद्धा है। कोर्ट जो भी निर्णय लेगी, हम उसका पालन करेंगे। कांग्रेस कोर्ट के निर्णय का मखौल उड़ाती है। सिद्धारमैया के खिलाफ फैसला लिया, क्या कांग्रेस ने उनसे इस्तीफा लिया है। बेटियों को सम्मान देने का निर्णय हमारी ही सरकार का था। सीएम मोहन यादव ने फिर से कहा कि कोर्ट का जो निर्णय होगा, हम उसके साथ हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान से स्पष्ट है की मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को वे ज्यादा तरजीह नहीं देंगे और किसी भी निर्णय को वे फिलहाल टालना चाहते हैं इसीलिए गेंद उन्होंने कोर्ट के पाले में डाल दी है।

Related Post