न्यूज डेस्क
16 May, 2025
राजनीति
नीमच | आज जब संपूर्ण देश आतंकवादियों और पाकिस्तानी फौजियों को धूल चटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा था, विपक्षी पार्टियों का भी पूरा समर्थन था, लेकिन हमने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए और ट्रंप ने जैसा कहा वैसा हमने किया | हम कूटनीतिक रूप से पिछड़ गए | एक भी देश हमारे साथ नहीं आया, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमजोरी उजागर हुई | हिंदू-मुसलमान में वैमनष्यता फैलाकर वोटों की फसल काटना तो नरेंद्र मोदी जानते हैं लेकिन विदेश नीति और कूटनीति में एक दम फैल साबित हुए | उक्त उद्गार नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए |
कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया चौरसिया ने कहा कि भारत पाकिस्तान युद्ध में संपूर्ण देश एक साथ खड़ा था, हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में हैं भाई-भाई का नारा बुलंद हो रहा था और हमारी सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल भी चटा दी, ऐसे संगीन समय में मध्यप्रदेश में भाजपा के बड़बोले मंत्री विजय शाह ने युद्ध की रणनीतिकार कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित व शर्मनाक बयान दिया कि सोफिया कुरैशी आतंकवादियों की बहन है | भारतमाता की लाडली बेटी सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की आन- बान-शान है और यह मस्तिष्क रोगी विजय शाह सेना की बेटी का चीर हरण कर मुस्कुरा रहा है | संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी इस कुकृत्य पर चुप्पी साधे बैठी है जिसमें इस कृत्य की उनकी मौन स्वीकृत है | श्री चौरसिया ने कहा कि आम जनता और कांग्रेसजन मिलकर भाजपा की इस गंदी औछी और बचकानी हरकतों को जनता के बीच ले जाकर इन भाजपाइयों को बेनकाब करें |