ताजासमाचार

विधवा बूढ़ी माँ के इकलोते पुत्र ने की आत्महत्या, जहरीली गोलियां खा कर जीवन लीला समाप्त की

न्यूज डेस्क 15 May, 2025 दुर्घटना

नीमच। जिले के जीरन तहसील के एक गांव में दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

खेत पर खाई जहरीली गोलियां 

जानकारी के अनुसार दीपक पिता गोविन्द रेगर (उम्र 20 वर्ष), निवासी छाजखेड़ी ने गुरुवार को अपने खेत में जहरीली गोलियां खा ली और मौत को गले लगा लिया। घटना के पहले दीपक ने अपनी बहन को एक वीडियो भेजा था जिसमें उसने छह जहरीली गोलियां खाने का संकेत दिया था। वहीं परिवारजनों को जब यह खबर मिली तो वे तुरंत खेत पहुंचें और दीपक को बेसुध अवस्था में पढ़ा पाया। इसके बाद उसे तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विधवा माँ का इकलोता बेटा था दीपक 

दीपक के पिता का पहले ही निधन हो चूका है। दिपक अपनी विधवा माँ के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था और अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Post