ताजासमाचार

नीमच–महू रोड ठप! 500 किसानों का उग्र चक्काजाम, फसल तबाही पर फूटा गुस्सा

02 February, 2026 अन्य

नीमच। नीमच–महू रोड सोमवार को किसानों के आक्रोश से थर्रा उठा।

भंवरासा फंटे पर 500 से अधिक किसानों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क पर जाम, वाहनों की लंबी कतारें और हर तरफ किसानों की हुंकार।

 

फसलें नेस्तनाबूद, सब्र टूटा

किसानों का कहना है कि उनकी खड़ी और तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन अब तक न मुआवज़ा मिला, न ठोस कार्रवाई। इसी गुस्से ने आज सड़क पर आग लगा दी।

कई गांवों के किसान सड़को पर

इस आंदोलन में पालसोड़ा, कचौड़ी, पीपलिया व्यास, भंवरासा, कानखेड़ा, गोपालगंज, बिश्निया, खेताखेड़ा, तालखेड़ा सहित करीब 15 गांवों के किसान शामिल हैं।

हर किसान की एक ही मांग — नुकसान का न्यायसंगत मुआवज़ा।

 

 मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्षहालात बिगड़ते देख जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।

किसानों से चर्चा, समाधान का भरोसा, लेकिन किसान लिखित आश्वासन से कम पर तैयार नहीं।

पुलिस-प्रशासन तैनात, समझाइश जारी

चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर डटा है।

समझाइश का दौर जारी है, लेकिन किसानों का साफ संदेश —

“जब तक समाधान नहीं, तब तक सड़क बंद।”

यह सिर्फ जाम नहीं, किसानों की टूटती उम्मीदों का विस्फोट है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस आक्रोश को समाधान में बदलता है या आंदोलन और भड़केगा। फिलहाल जमकर नारेबाजी के साथ आंदोलन जारी है।

Related Post