ताजासमाचार

नीमच में विकास का बड़ा एलान: विधायक दिलीप सिंह परिहार करेंगे 60 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

डेस्क न्यूज 31 January, 2026 राजनीति

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को नई गति दे रही है। इसी कड़ी में नीमच विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को तेज रफ्तार मिली है। विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा लगातार नए कार्यों की सौगात दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

1 फरवरी को दक्षिण मंडल का दौरा, 60 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि 1 फरवरी को विधायक दिलीप सिंह परिहार नीमच विधानसभा के दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 60 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन कार्यों की मिलेगी सौगात

अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम का भूमिपूजन वनांचल क्षेत्र की अमावली जागीर एवं घासुंडी जागीर पंचायत में डोम निर्माण का भूमिपूजन विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं टीन शेड निर्माण कार्यों का पूजन|

जनचौपाल में होगी सीधी बात

दौरे के दौरान विधायक कार्यकर्ताओं और आम जनता से चौपाल पर संवाद करेंगे। सरकार की रीति-नीतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

ये प्रमुख जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद
सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related Post