न्यूज डेस्क
31 January, 2026
अन्य
नीमच | नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत जावद और सिंगोली थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मंशा साफ झलकती है |
जारी आदेशों के अनुसार विकास पटेल को जावद थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं अब तक जावद टीआई के रूप में कार्यरत जितेंद्र वर्मा को सिंगोली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सिंगोली थाना प्रभारी भाभर को लाइन अटैच किया गया है।
इस फेरबदल को पुलिसिंग में कसावट लाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।