ताजासमाचार

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई : नीमच सीएमएचओ आर.के. खद्योत निलंबित, डॉ. डी. प्रसाद को सौंपा गया प्रभार

न्यूज डेस्क 30 January, 2026 अन्य

नीमच। जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। कार्य में उदासीनता और गंभीर लापरवाही के आरोपों के चलते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आर.के. खद्योत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कड़ा कदम उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह द्वारा उठाया गया |

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। जांच और समीक्षा के बाद संभागायुक्त ने स्पष्ट संदेश देते हुए सीएमएचओ पर कार्रवाई की। हालांकि निलंबन के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। निलंबन अवधि में आर.के. खद्योत का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय नीमच रहेगा।

इधर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए जिला चिकित्सालय नीमच में पदस्थ क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. प्रसाद को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post