न्यूज डेस्क
28 January, 2026
अन्य
नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुरा निवासी 28 वर्षीय समरथ पिता गोपाल मेघवाल की जहरीला पदार्थ गटकने से मोत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार समरथ ने 24 जनवरी की रात को सल्फास का सेवन कर लिया था। परिजनों को जब उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो तत्काल उसे उपचार के लिए रामपुरा स्थित शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई गई, जिस पर उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार शाम को समरथ ने दम तोड़ दिया।बुधवार सुबह समरथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा म्रतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया | कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।