ताजासमाचार

10 चोरियों के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: एसपी अंकित जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा- धार्मिक स्थलों को बनाते थे निशाना

द वॉचमेन पोस्ट 23 January, 2026 अपराध

नीमच। पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा धार्मिक स्थलों में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया की आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1,52,000/- का मशरूका, चांदी के आभूषण एवं 04 मोटर साइकिलें भी जब्त की गई हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण
जिले में धार्मिक स्थलों एवं दानपेटियों में लगातार हो रही चोरी तथा वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर जांच करते हुए थाना जावद, जीरन, पिपलियामंडी एवं नीमच सिटी क्षेत्र में घटित कुल 10 चोरी की वारदातों का सफल खुलासा किया गया।
प्रमुख चोरी की घटनाएं
दिनांक 20.05.2025 को थाना जीरन क्षेत्र के बालाजी मंदिर असराना में चांदी का मुकुट, छत्र व अन्य सामग्री चोरी।
दिनांक 17/18.09.2025 को थाना बघाना क्षेत्र स्थित कालिका मंदिर से चांदी का छत्र एवं दानपेटी की राशि चोरी।
दिनांक 28.11.2025 को थाना जीरन क्षेत्र के कल्याणपुरा अंबेमाता मंदिर से 3–4 चांदी के छत्र व मुकुट चोरी।
दिनांक 28.11.2025 को देवनारायण मंदिर परिसर से 8 छोटे एवं 1 बड़ा चांदी का छत्र चोरी।
दिनांक 18.12.2025 को थाना पिपलियामंडी क्षेत्र से स्प्लेंडर प्रो मोटर साइकिल (MP-14 MR-4330) चोरी।
दिनांक 27.12.2025 को थाना नीमच सिटी क्षेत्र स्थित शाहबुद्दीन दरगाह से दानपेटी की राशि चोरी।
दिनांक 10.01.2026 को थाना जावद क्षेत्र के बालाजी मंदिर से दानपेटी की नकदी चोरी।
दिनांक 10.01.2026 को थाना जावद क्षेत्र से HF डीलक्स मोटर साइकिल (MP-44 MR-1057) चोरी।
दिनांक 18.01.2026 को थाना नीमच सिटी क्षेत्र के मेघपुर बालाजी मंदिर से चांदी का छत्र एवं दानपेटी की राशि चोरी।
आरोपियों द्वारा थाना मनासा क्षेत्र के बालाजी मंदिर में भी चोरी करना स्वीकार किया गया।

जब्त मशरूका
चांदी के छत्र, मुकुट एवं अन्य आभूषण
नगद राशि
04 मोटर साइकिलें
कुल अनुमानित कीमत — ₹1,52,000/- (लगभग)

गिरफ़्तार आरोपी - 

1. अर्जुन उर्फ चिका पिता किशनलाल उर्फ रामप्रसाद भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम खुटी थाना नाहरगढ हा.मु. शासकीय अस्पताल के पीछे मनासा कालबेलिया बस्ती (05 अपराध पंजीबद्ध)

2. विजय उर्फ नरेन्द्र पिता राकेश डागर जाति हरिजन उम्र 19 साल निवासी ग्राम भरभड़िया थाना नीमच कॅट

3. सोनु पिता बाबुलाल भील उम्र 24 साल नि. देवरान (रामपुरा) हा.मु. गांधीनगर चित्तोडगढ राजस्थान (15 अपराध पंजीबद्ध) 

4. सन्नी पिता बाबुलाल माली निवासी चौधरी मोहल्ला नीमच सिटी (01 अपराध पंजीबद्ध)

5. रोहित पिता प्रभुलाल भील उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भरभड़िया 

सराहनीय भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन में की गई।

 उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी सहायक प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश खिंचावत, नागुराम परमार, सत्यनारायण बारिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जगावत, आरक्षक लक्की शुक्ला, दशरथ थावरिया, मनोज प्रजापति, राजेश चौधरी, गणेश मालेचा, लखन प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की जनता से अपील
पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Post