ताजासमाचार

4 साल से फरार “अनाज ठग” गिरफ्तार, 6 लाख की गेहूं ठगी से लेकर 3.29 करोड़ के महाघोटाले का खुलासा

डेस्क न्यूज 14 January, 2026 अपराध

नीमच । थाना रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 4 वर्षों से फरार 420 भादवि का आरोपी, जिसने 254.20 क्विंटल गेहूं की 6 लाख 11 हजार 351 रुपये की धोखाधड़ी की थी, उसे आखिरकार अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

मोबाइल के जरिए की थी ठगी

मामले का फरियादी प्रकाशचंद घोटा, ग्रीन मर्चेंट कमीशन एजेंट (निवासी रामपुरा) है। आरोपी ने अहमदाबाद स्थित धनलक्ष्मी केनवास नामक फर्म के नाम पर मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर
254.20 क्विंटल गेहूं ₹2405 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा और भुगतान किए बिना फरार हो गया।

इस मामले में थाना रामपुरा में अपराध क्रमांक 180/22, धारा 420 भादवि दर्ज किया गया था।

गुजरात क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की मदद से गिरफ्तारी

लगातार तकनीकी विश्लेषण और सूचना तंत्र के आधार पर, गुजरात क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल नीमच की सहायता से फरार आरोपी
जिग्नेश पिता विनयचंद शाह (उम्र 51 वर्ष), निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार किया गया।

3.29 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने वर्ष 2022 से 2026 तक विभिन्न राज्यों में कुल 3 करोड़ 29 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

 थाना असलाली, अहमदाबाद – 36 टन चावल, कीमत ₹63.55 लाख
 थाना नयागांव, ढाणे (महाराष्ट्र) – मटर 350 क्विंटल, चना 300 क्विंटल, कीमत ₹42.31 लाख
 थाना लहार, भिंड (2024) – ज्वार 800 क्विंटल, बाजरा 300 क्विंटल, कीमत ₹33.69 लाख
थाना हरपालपुर, छतरपुर (2025) – गेहूं 3220 क्विंटल, कीमत ₹1.90 करोड़

अहम भूमिका

इस सराहनीय कार्रवाई में
निरीक्षक विजय सागरिया (थाना प्रभारी रामपुरा)
सउनि हरिसिंह सिसोदिया, नसीम अहमद
आरक्षक मुकेश मछार (434), रघुवीर सिंह (129), विजय बारीवाल (597)
साइबर सेल नीमच से प्र.आर. प्रदीप शिंदे, लखन प्रताप सिंह, कुलदीप
तथा क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post