ताजासमाचार

बिजली गिरने से टूटा कॉलम मासूम पर गिरा, सिर में चोट लगने से मौत

न्यूज डेस्क 08 May, 2025 दुर्घटना

हादसे में 5 वर्षीय मासूम  की मौत 

धारड़ी। बेमौसम बारिश गाँव धारड़ी के एक परिवार पर कहर बन कर टूटी। एक मासूम की असमय जान चली गई।

सींगोली थाना क्षेत्र के गाँव धारड़ी में दोपहर बादल छाए, बूँदाबाँदी के साथ गर्जना हुई। 5 वर्षीय मासूम जीवन पिता मुकेश धाकड़ छत पर खेल रहा था और उसकी माँ ललिताबाई सुखाने रखे कपड़े उठा रही थी। अचानक घर की छत पर एक ईंट के कॉलम पर बिजली गिरी। वह कॉलम पास ही खेल रहे मासूम जीवन धाकड़ पर गिर पड़ा। मासूम जीवन के सर पर गिरते हुए कॉलम का जोरदार आघात लगा। जिससे छत पर खेल रहे पाँच वर्षीय जीवन के सर में गंभीर चोट आई। हादसे को देख मा ललिता भी बेहोश हो गई।

भरे पूरे परिवार की खुशियां छिन ली 

परिजन तत्काल मासूम जीवन को लेकर बेगू, राजस्थान हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व सरपंच रमेश धाकड़ ने बताया की जीवन तीन बच्चियों के बाद इकलोता बेटा था। इस हादसे ने एक झटके में भरे पूरे परिवार की खुशियां छीन ली।

Related Post