डेस्क न्यूज
05 January, 2026
राजनीति
नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ चुनाव में कार्यकारीणी सदस्यों को मिले मतों की गणना जारी है... कुल 18 राउंड की गिनती होगी और अब तक सात राउंड हो चुके हैं... ऐसे में कुछ घंटे और गणना जारी रहेगी... कार्यकारिणी सदस्यों के वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के मतों की गिनती होगी... ऐसे में अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी राकेश भारद्वाज और शेलेश गोपाल गर्ग जीजी ने चुनाव समिती के सदस्यों से मुलाक़ात की... बताया जा रहा है की चुनाव समिती ने सुबह 6.00 बजे तक कार्यकारीणी सदस्यों के वोटों की गिनती समाप्त होने का अनुमान जताया है... इस तरह संभावना है की अध्यक्ष पद के मतों की गिनती सुबह 6.00 बजे बाद प्रारम्भ होगी... इसलिए संभव है कि व्यापारी संघ अध्यक्ष के चुनाव परिणाम जानने के लिए नीमच वासियों को सुबह तक और इन्तजार करना होगा...