न्यूज डेस्क
08 May, 2025
दुर्घटना
नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपपूरा गांव में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने तत्काल बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।
ASI अर्पिता बोहरा ने बताया की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। जहरीला पदार्थ सेवन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही बालिका की मौत के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।