डेस्क न्यूज
30 December, 2025
अन्य
नीमच। खेत में दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | मंगलवार सुबह लक्ष्मीपुरा गांव के किसान दीपक धाकड़ के चने के खेत में अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसान ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के पंकज माली और रेस्क्यू एक्सपर्ट गजराज सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अजगर लगभग 11 फीट लंबा और काफी वजनदार था, जिसे पकड़ने में टीम को बड़ी सावधानी और मेहनत करनी पड़ी।
वन विभाग की टीम ने विशेषज्ञता के साथ अजगर को काबू में किया और उसे आबादी से दूर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया। इस ऑपरेशन में किसान दीपक धाकड़, कालू पुरी गोस्वामी और अन्य ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कभी कोई जंगली जीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि जीव और इंसान दोनों सुरक्षित रह सकें।