ताजासमाचार

नप रतनगढ़ के सफाई कर्मियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, हटाए गए 22 कर्मियों की बहाली की मांग

न्यूज डेस्क 07 May, 2025 अन्य

नगर परिषद रतनगढ़ के सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हटाए गए 22 कर्मियों की बहाली की मांग

रतनगढ़, 07 मई 2025 नगर परिषद रतनगढ़ के समस्त सफाई कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं। हड़ताल का मुख्य कारण पिछले 3 वर्ष 4 महीने से कार्यरत 22 सफाई कर्मियों को अचानक, बिना किसी सूचना के सेवा से हटाया जाना है। सफाई कर्मियों ने 05 मई 2025 से काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इस संबंध में आज सभी सफाई कर्मी नगर परिषद रतनगढ़ से पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और वहाँ माननीय तहसीलदार टप्पा रतनगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पुनः कार्य पर बहाल करने की मांग की है तथा अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन न मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान सभी प्रभावित सफाई कर्मी तथा उनके सहयोगी उपस्थित रहे।

Related Post