ताजासमाचार

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, दो भाजपा पार्षद बाल-बाल बचे

डेस्क न्यूज 25 December, 2025 अन्य

नीमच। शहर में बुधवार शाम करीब 5 बजे किलेश्वर मंदिर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर मौजूद दो भाजपा पार्षद बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल के परिवार से जुड़े रमन पिता प्रभुलाल पटेल (उम्र 36 वर्ष) निवासी धनेरिया कला, बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान किलेश्वर रोड पर अवैध रूप से लगी गुमटियों के सामने होंडा i20 कार ने तेज गति से आते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में रमन पटेल के दाएं पैर के घुटने और तलवे में गहरी चोट, साथ ही सिर और कान में भी चोटें आई हैं। उन्हें 112 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय नीमच के भाजपा पार्षद रूपेंद्र लॉक्स और आलोक सोनी पास ही एक होटल पर चाय पीने के बाद खड़े थे। बाइक सवार रमन पटेल से उनकी बातचीत ही हुई थी कि तभी तेज रफ्तार कार वहां पहुंची और दुर्घटना हो गई। गनीमत रही कि दोनों पार्षद सुरक्षित रहे।
कार चालक की पहचान इमरान पिता असलम, निवासी नया बाजार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल का ज़िला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Post