डेस्क न्यूज
24 December, 2025
राजनीति
नीमच। कृषि उपज मंडी से जुड़े व्यापारी संघ चुनाव में नाम वापसी के दिन शाम 4 बजे तक बड़ी खबर आई है... अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने अपने फॉर्म उठा लिए हैं…
जैसा की विदीत है कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ के चुनावों में कुल 5 दावेदार मैदान में थे...
मंगलवार को फॉर्म भरने की आख़री तारीख तक गोपाल (शेलेश) गर्ग जीजी, राकेश भारद्वाज राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग और सत्यनारायण शर्मा मैदान में थे... कयास लगाए जा रहे थे की गोपाल गर्ग जीजी, राकेश भारद्वाज या अन्य में से कोई फॉर्म वापस ले कर चुनावी मैदान से बाहर हो सकता है... और यही हुआ… आज फॉर्म वापसी तक मात्र दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं और 3 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं.. चुनाव अधिकारी प्रवीण मित्तल ने बताया की व्यापारी संघ अध्यक्ष पद हेतू राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग जीजी ही मैदान में हैं और बाकी 3 अन्य दावेदारों राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग और सत्यनारायण शर्मा ने मैदान छोड़ दिया है और अपने फॉर्म वापस ले लिए हैं… फिलहाल यह अपडेट शाम 4 बजे का है और नाम वापसी के लिए एक घंटे का समय शेष है…
बताया जा रहा है की यदि राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग मैदान में रहते हैं तो मुकाबला कांटे का होगा .. वहीँ दोनो ही खेमे यह चाहेंगे की की अंतिम समय में विरोधी फॉर्म उठा ले तो मामला निर्विरोध हो जाएगा... अगले एक घंटे पर सभी की नजर है और देखना दिलचस्प होगा की मुकाबला गोपाल जीजी और राकेश भारद्वाज के बीच होता है या इनमें से कोई निर्विरोध चुनाव जीतेगा ?
शाम 5.00 बजे बाद का अपडेट
बुधवार को नाम वापसी को लेकर पूरे दिन चुनावी सरगर्मियां बनी रहीं। अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच दावेदार मैदान में थे, लेकिन अंतिम समय में तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नाम वापस लेने वालों में राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग और सत्यनारायण शर्मा शामिल थे।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए अब गोपाल गर्ग उर्फ जीजी और राकेश भारद्वाज के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनावी रण में दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में डटे हुए हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।