ताजासमाचार

प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया कल नीमच में, जिला विकास सलाहकार समिती बैठक व पत्रकार वार्ता में होंगी शामिल   

डेस्क न्यूज 17 December, 2025 राजनीति

नीमच। मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को एक दिवसीय प्रवास पर नीमच आएंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 8 बजे रतलाम से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:30 बजे नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके पश्चात दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट नीमच में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेंगी।
दोपहर 12:30 बजे प्रभारी मंत्री राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
शाम 5 बजे प्रभारी मंत्री नीमच से धामनोद के लिए प्रस्थान करेंगी। दौरे के मद्देनज़र जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Related Post