ताजासमाचार

कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का तारापुर में शैक्षणिक भ्रमण, दाबू व ब्लॉक प्रिंटिंग की तकनीकों का किया प्रायोगिक अध्ययन

डेस्क न्यूज 11 December, 2025 अन्य

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने गुरुवार को तारापुर स्थित दाबू व ब्लॉक प्रिंटिंग यूनिटों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पारंपरिक प्रिंटिंग कला की व्यावहारिक जानकारी और तकनीकी कौशल से अवगत कराना था।
दौरान, छात्राओं ने अपने पाठ्यक्रम अनुरूप दाबू प्रिंटिंग की प्रक्रिया का विस्तार से अध्ययन किया और स्वयं अपने हाथों से प्रायोगिक सैंपल भी तैयार किए।
गीता हैंड प्रिंटर्स के संचालक बनवारी लाल और पवन झेरिया ने छात्राओं को दाबू प्रिंटिंग में उपयोग होने वाली विधियाँ, ब्लॉक चयन, रंगीकरण, डिज़ाइन निर्माण और संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने यूनिट का भ्रमण करवाकर पारंपरिक कला की बारीकियों से भी अवगत कराया।
इसके बाद छात्राओं ने विनय हैंड प्रिंटर्स का दौरा किया, जहाँ विनय कुमार ने ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक, उपकरण, रंगों की तैयारी, संसाधन तथा प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
तारापुर की ब्लॉक प्रिंटिंग और दाबू मड प्रिंटिंग कला न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यह परंपरागत कला समय के साथ नए स्वरूप और तकनीकों के साथ आगे बढ़ रही है, जो छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव साबित हुआ।

Related Post