ताजासमाचार

नीमच में “मैं हूँ अभिमन्यु” जागरूकता अभियान सम्पन्न, प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्रों को पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत

डेस्क न्यूज 08 December, 2025 अन्य

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के अंतर्गत नीमच जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अनेक विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिताएँ तथा मैराथन दौड़ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आज 08 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। 
निबंध प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान सानिया पिता जुल्फीकार खान (कक्षा 12), द्वितीय स्थान संजना पिता कंवरलाल मेघवाल (कक्षा 11) और तृतीय स्थान भारती पिता उमाशंकर माली (कक्षा 12) ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता (नीमच सिटी) में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या स्कूल की छात्राएँ विजेता रहीं। प्रथम स्थान रिया पिता चंद्रशेखर (कक्षा 12), द्वितीय स्थान हेमलता पिता नाथूलाल प्रजापत (कक्षा 12) और तृतीय स्थान अनिता पिता इंद्रजीत यादव (कक्षा 12) ने प्राप्त किया। 
चित्रकला प्रतियोगिता (उत्कृष्ट विद्यालय) में प्रथम स्थान मयंक मालावत (कक्षा 9), द्वितीय स्थान सिद्धार्थ राजपूत (कक्षा 9) और तृतीय स्थान रमा कुंवर ने हासिल किया। मैराथन दौड़ (बालक वर्ग) में प्रथम स्थान अरुण मालवीय, द्वितीय स्थान हेमंत बंजारा और तृतीय स्थान सुनील बंजारा ने प्राप्त किया। 
वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी, द्वितीय स्थान रवीना गुर्जर और तृतीय स्थान कृष्णा भाटी रही। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही।

Related Post