ताजासमाचार

कड़ाके की सर्दी में नवजातों के लिए सुकून, महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने जिला अस्पताल में बांटे 60 गर्म कंबल

डेस्क न्यूज 05 December, 2025 अन्य

नीमच। कड़ाके की सर्दी में नवजात शिशुओं को राहत देने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल महिला विंग ‘प्रियदर्शिनी’ द्वारा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य किया गया। “सुकून भरी सर्दी” अभियान के तहत संस्था ने नवजात शिशुओं को 60 गर्म कंबल वितरित किए। संस्था ‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ और ‘जियो और जीने दो’ की भावना के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार सक्रिय रहती है।
इस कार्यक्रम में रतलाम-नीमच जोन की चेयरपर्सन रेखा अनुराग जैन, वूमेन्स एम्पायर की डिप्टी डायरेक्टर आशा सांभर और जोन सेक्रेटरी संतरा विरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की अध्यक्ष रज़िया अहमद ने अपनी पौत्री हैजल के जन्म उत्सव को समाज सेवा से जोड़ते हुए इस कंबल वितरण कार्यक्रम को आयोजित कराया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं को ठंड से बचाना और उन्हें सुरक्षित व स्वस्थ जीवन की शुरुआत प्रदान करना था।
इसके साथ ही प्रियदर्शिनी विंग की सदस्यों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर वृद्धजनों को डायपर और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस सेवा कार्य में संगीता भामावत, प्रियंका पितलिया, आकांक्षा प्लास, उमा शर्मा, प्रियंका मोगरा सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

Related Post