डेस्क न्यूज
05 December, 2025
अन्य
नीमच | मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश तथा पुलिस महानिदेशक मप्र द्वारा चलाए जा रहे गुम इंसान दस्तयाबी अभियान के तहत नीमच पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक भीम सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र की एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया।
दिनांक 02 दिसंबर 2025 को फरियादी फरीदा बी पति जाकिर हुसैन, निवासी मोया, थाना कुकड़ेश्वर ने अपनी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना कुकड़ेश्वर में गुम इंसान क्रमांक 42/25 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं सटीक तकनीकी विश्लेषण के बाद, दिनांक 03 दिसंबर 2025 को गुमशुदा नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। बालिका को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना कुकड़ेश्वर पुलिस टीम, थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह सिसौदिया तथा सायबर सेल नीमच का उल्लेखनीय योगदान रहा।