आजाद खान
01 December, 2025
अन्य
नीमच । (आजाद खान) शहर के बंधन गार्डन में शेख, सैयद, मुगल, पठान कमेटी का जिला स्तरीय सम्मेलन सादगीपूर्ण और गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, सिंगोली, रतनगढ़, डीकेन, आलोरी, गरवाड़ा, जाट, नयागांव, जावद और बड़ी सादड़ी सहित जिलेभर की ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारी और सदर बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की आयत से हुई, जिसमें मौलाना नियाज निजामी ने आज के दौर में शेख, सैयद, मुगल, पठान कमेटी की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कौम ने हमेशा शहर और मुल्क की भलाई के लिए सबसे अधिक कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज अन्य कौमें संगठित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए समाज के उत्थान के लिए मजबूत संगठन समय की मांग है। कमेटी की तरफ से शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब परिवारों की मदद और युवाओं के मार्गदर्शन को प्रमुखता दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एजुकेशन कमेटी के जिला अध्यक्ष असलम पठान और सरफराज खान का शॉल और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कमेटी की जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें हाजी जाहिद खान को जिला अध्यक्ष (सदर) बनाया गया और उनकी सदारत में यह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। अपने उद्बोधन में हाजी जाहिद खान ने कमेटी की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि— शिक्षा पर जोर: 11 जनवरी को एक बड़ा गाइडेंस सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें छात्रों और युवाओं को शिक्षा एवं करियर से जुड़ी अहम जानकारी दी जाएगी ताकि वे अपने भविष्य के लिए स्पष्ट दिशा तय कर सकें।
स्वास्थ्य शिविर: जरूरतमंद लोगों के बेहतर उपचार हेतु कमेटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिससे गरीब और असहाय परिवारों को समय पर इलाज मिल सके।
निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन: समाज में कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बच्चों की शादी कराने में सक्षम नहीं। ऐसे परिवारों के लिए कमेटी आने वाले समय में निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करेगी।
रोजगार: जिलेभर के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं की जानकारी ब्लॉक अध्यक्षों से एकत्रित कर उन्हें विभिन्न सेक्टरों में रोजगार दिलाने की पहल की जाएगी।
हाजी जाहिद खान ने कहा कि संगठन की एकता, पारदर्शिता और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला यूथ कमेटी अध्यक्ष साजिद पठान, कानूनी सलाहकार नौशाद खान एडवोकेट, सलमान खान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मेहमूद खान, सेक्रेटरी इकबाल पठान, जॉइंट सेक्रेटरी इरफान खान, कोषाध्यक्ष हनीफ पठान, अकबर पठान, अमजद पठान, सिद्दीक शेख, जुनैद पठान, रोहित पठान, सलीम पठान, शरीफ खान, फिरोज लाला पठान, शमीम पठान, यूनुस शेख, शहजाद पठान, अयूब पठान, रफीक कुतुब, ताहिर शेख, खलीलुर्रहमान, गुड्डू पठान, मोहसिन पठान, नौशाद पठान, भूरा पठान, मेहमूद पठान, मौलाना नियाज सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी अजहर खान ने किया, वहीं आभार इरफान खान द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने बंधन गार्डन में सहभोज ग्रहण किया।