ताजासमाचार

भारत विकास परिषद नीमच ने मंदिर दर्शनार्थियों के लिए तीन व्हीलचेयर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की भेंट 

डेस्क न्यूज 29 November, 2025 अन्य

नीमच। सेवा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा शनिवार, 29 नवंबर को परशुराम मंदिर हॉल में महत्वपूर्ण सेवा गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान लकवाग्रस्त एवं जरूरतमंद भक्तों को मंदिर दर्शन में सुविधा देने के उद्देश्य से आवरीमाता मंदिर, चीताखेड़ा को तीन व्हीलचेयर भेंट की गईं। यह सहयोग शाखा अध्यक्ष रवि पोरवाल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक और सदस्य आवेश सिंहल द्वारा प्रदान किया गया।
इसके साथ ही शाखा को एक अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी प्रदान की गई। यह मशीन प्रति मिनट 5 लीटर ऑक्सीजन उत्पन्न करने की क्षमता रखती है। मशीन का सहयोग शाखा सदस्य राकेश नांगलिया के दामाद अभिनव अग्रवाल एवं पुत्री नेहा अग्रवाल (हैदराबाद) के सौजन्य से किया गया है। इस उपकरण को हैदराबाद टाइटंस राउंड टेबल इंडिया, चैप्टर 303 द्वारा, हैदराबाद के प्रसिद्ध औद्योगिक संस्थान फ्रैंकलिन टेंपलटन इंटरनेशनल सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष रवि पोरवाल ने दिया। तत्पश्चात प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल, दानदाता राकेश नांगलिया और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
रवि पोरवाल, पिंटू शर्मा, संदीप दरक, सुनील सिंहल, राकेश नांगलिया, मनोज माहेश्वरी, शिखर जैन, अशोक मंगल, संतोष खंडेलवाल, कमल धनोतिया, संजय डांगी, डॉ. मनीष चमड़िया, सतीश गोयल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बनवारीलाल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सदस्यगण। कार्यक्रम का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया और आभार सचिव पिंटू शर्मा ने व्यक्त किया।

Related Post