ताजासमाचार

मनासा में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर — नीमच जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

डेस्क न्यूज 29 November, 2025 अन्य

नीमच/मनासा। मनासा नगर में शुक्रवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय अशोक पिता कैलाश माली, निवासी अल्हेड, ने ट्रैक्टर शोरूम के पास अज्ञात परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को तड़पता देख वहां मौजूद लोग ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और अशोक को तुरंत मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नीमच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती किया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अशोक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों व परिचितों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Related Post