ताजासमाचार

जीरन में एक ही रात दो मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट और छत्र ले गए बदमाश – ग्रामीणों में दहशत

डेस्क न्यूज 28 November, 2025 अन्य

जीरन। जीरन क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाकर कीमती सामान चुरा लिया। पहली घटना जीरन नगर स्थित पाटीदार समाज की कुलदेवी माता अंबे मंदिर में हुई, जहां चोर मां अंबे के चांदी के मुकुट, छत्र और अस्त्र चोरी कर ले गए।
दूसरी वारदात जीरन के पास पिराना गांव स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में सामने आई। यहां चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर के ताले तोड़कर भंडारगृह को खाली कर दिया और भगवान के नौ चांदी के छत्र सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरी हुए छत्रों का कुल वजन लगभग 400 ग्राम बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फ़ैल गया लोगो ने पुलिस से तत्काल चोरो की गिरफ़्तारी की मांग की, वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

Related Post