डेस्क न्यूज
27 November, 2025
अन्य
नीमच। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बेडकर सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की मूल आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है और संविधान का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुँचाएँ और समाज में जागरूकता का विस्तार करें।
कार्यक्रम में जिला मंत्री किरण शर्मा, रोशन वर्मा, कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, अजा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री जगदीश परमार, पार्षद शशी कल्याणी, दुर्गाशंकर भील, नमो ग्रुप प्रदेश महामंत्री रवि जैन, अशोक जौहरी, पवन वैष्णव, दिनेश बनौधा, मनीष पंवार, भीम भगत, अजय यादव, राहुल यादव और विशाल चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ संविधान की महत्ता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया तथा बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।