डेस्क न्यूज
26 November, 2025
अन्य
नीमच। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मप्र शासन के पूर्व मंत्री और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का मंगलवार को नीमच आगमन हुआ। आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह लसूड़ी तंवर, रामप्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता भाटखेड़ा चौराहा पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जयवर्धन सिंह इंद्रानगर स्थित दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा निवास पहुंचे, जहां आतिशबाजी, ढोल–बाजों और उत्साहपूर्ण नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आमलीखेड़ा निवास पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, ब्रजेश मित्तल, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, सोमिल नाहटा, मुकेश पोरवाल, इकबाल कुरैशी, हुसैन कारपेंटर, सईद काले, इकराम पहलवान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर, जिला महासचिव राजेन्द्र मीणा, करणी सेना जिलाध्यक्ष द्वेय गजेंद्र सिंह बावल, गिरिराज सिंह रूपपुरा, संदीप चौधरी, राकेश सोनकर, शराफत, मॉर्निंग क्लब सदस्य जयप्रकाश दलवी, रोहित गुर्जर, नकुल शर्मा, भेरू चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
नीमच आगमन पर मिले आत्मीय स्वागत और युवाओं के जोश को देखते हुए जयवर्धन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।