ताजासमाचार

कारूलाल के खून से बुझी अवैध खनन की भूख ! दड़ौली सरपंच और सांवरिया कंस्ट्रक्शन पर गंभीर आरोप, अब कड़ी कार्रवाई का इंतज़ार। पढ़ें पूरी खबर

मनीष नायक 26 November, 2025 अन्य

नीमच । [ मनीष नायक ] जिले की जावद तहसील के दड़ौली गांव में हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय करूलाल की मौत के बाद प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधे बैठा था कि दिनदहाड़े धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन चलता रहा और इसकी कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी ?


सुबह हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

करूलाल भील रोज की तरह मंगवलार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब अपने गांव आंबा से दड़ौली दूध लेने आ रहा था। तभी आगे चल रहे एक डंपर [ RJ 27 GD 6423 ] के चालक ने सामने एक और डंपर आने के कारण लापरवाही से वाहन को अचानक तेज रफ़्तार में पीछे करते हुए करूलाल भील को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के नीचे आने से करूलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डंपर नीमच - सिंगोली रोड के निर्माण में चल रहे सांवरिया कंट्रक्शन उदयपुर का था | 

तीन घंटे तक रहा जाम, भड़का आक्रोश

करूलाल की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फूट पड़ा। पहले कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई, फिर नीमच–सिंगोली मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया गया।
करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद जावद एसडीएम प्रीति संघवी, एसडीओपी रोहित राठौर और रतनगढ़, सिंगोली व जावद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद स्थिति काबू में आई। सांवरिया कंट्रक्शन द्वारा मृतक के परिवार को 5 लाख 50 हजार की आर्थिक साहयता देने की बात कही गई वही प्रसाशन ने भी संबल योजना के तहत पीड़ित परिवार को ममद का भरोसा दिलाया | 
इस दौरान किसान नेता राजकुमार अहीर और पुरण अहीर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से चर्चा की,  पुरण अहीर ने कहा— यदि प्रशासन पैसे नहीं देगा, तो मैं मदद करूँगा, आप अंतिम संस्कार करें।
इसके बाद परिजनों ने धरना खत्म कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।

अवैध खनन में सरपंच और सांवलिया कंस्ट्रक्शन पर गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार सरपंच प्रवीण नागौरी के खेत के पास से सरकारी जमीन की मिट्टी बड़ी मात्रा में निकाली जा रही थी। न तो सरपंच के पास कोई अनुमति थी और न ही पटवारी ने इस खनन को स्वीकृति दी थी।
स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि दड़ौली के सरपंच ने सांवलिया कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर नीमच–सिंगोली रोड निर्माण के लिए अवैध मिट्टी खनन कराया।

सरपंच के दो ‘अवैध फायदे’ — सूत्रों का दावा

सूत्र बताते हैं कि सरपंच मिट्टी इसलिए निकलवा रहा था ताकि

1. लाल मिट्टी हटाकर पास वाली जमीन पर कब्जा आसान हो सके।
2. सरकारी भूमि से निकली मिट्टी के डंपरों की बाकायदा गिनती करवाई जा रही थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध खनन का पैसा भी सरपंच द्वारा वसूला जा रहा था।


अवैध खनन में क्या बोले अधिकारी --
अवैध खनन चल रहा था यह परिजनों का आरोप है इस पुरे प्रकरण की जांच करवाएंगे और जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर कार्यवाही करेंगे -- जावद एसडीम प्रीति संघवी 

अवैध खनन वाले मामले की जांच चल रही है जांच में दोषी पाए जाने वालो पर कार्यवाही की जाएगी -- तहसीलदार जावद नविन गर्ग 

मेरे पास इस अवैध खनन वाले मामले में लिखित परमिशन नहीं थी अगर सरपंच के पास होगी तो दिखायेगा -- पटवारी दड़ौली पुष्कर नायक 

इस मामले में हमारे द्वारा सरपंच प्रवीण नागोरी से पूछा गया तो उनके द्वारा गोलमाल तरिके से जवाब देते हुए कहा हां परमिशन तो नहीं ली थी | जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कैसे अवैध काम को अंजाम दिया जा रहा था |  


चार साल पहले भूमिपूजन, लेकिन हादसे वाला रास्ता आज भी अधूरा---

जिस रास्ते पर हादसा हुआ, उस दड़ौली से अंबामाता तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का भूमिपूजन विधायक ओमप्रकाश सकलेचा करीब चार साल पहले कर चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। विधायक क्षेत्रवासियों से हर बार जल्द निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन देते हैं, लेकिन बात अब भी सिर्फ वादों तक ही सीमित है। इसी मांग को लेकर दड़ौली पंचायत के कान्याखेड़ा गांव के युवाओं ने लोटते हुए नीमच कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था। वहीं जावद एसडीएम प्रीति संघवी ने भी 45  दिन में कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन यह वादा भी कागजों तक ही सिमटकर रह गया। धरातल पर आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।


अब सबकी नजर कार्रवाई पर
अब देखना है कि प्रशासन सच में सख्त कदम उठाता है या फिर सत्ता, राजनीति और पैसों के दबाव में पूरा मामला दबा दिया जाएगा।
अब सवाल यह भी है कि दड़ौली–अंबामाता सड़क का वर्षों से कागज़ों में दबा निर्माण आखिर कब शुरू होगा, या फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी यूँ ही हादसों का इंतज़ार करते रहेंगे ?

Related Post