ताजासमाचार

उज्जैन प्रेस क्लब चुनाव में मुख्यमंत्री परिवार की एंट्री, सीएम के भाई नंदलाल यादव बने नए अध्यक्ष — आम सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न

डेस्क न्यूज 24 November, 2025 अन्य

उज्जैन। प्रेस क्लब उज्जैन के चुनाव इस बार बेहद खास रहे, क्योंकि मुख्यमंत्री के बड़े भाई और न्यूज चैनल के संपादक नंदलाल यादव संगठन के नए अध्यक्ष चुने गए। सोमवार दोपहर आयोजित साधारण सभा में आम सहमति से चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न कराए गए। वर्तमान अध्यक्ष विशाल हाड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवगठित प्रेस क्लब कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
अध्यक्ष : नंदलाल यादव 
कार्यकारी अध्यक्ष : विशाल हाड़ा 
सचिव : विजय व्यास 
उपाध्यक्ष : उदय चंदेल, विक्रम जाट 
कोषाध्यक्ष : भूपेंद्र भूतड़ा 
सह सचिव : कलेश जाटवा 

कार्यकारिणी 
1. हर्ष जयसवाल 
2. रवि सेन 
3. अपूर्व देवड़ा 
4. धर्मेंद्र भाटी 
5. राहुल यादव 
6. निलेश खोयरे 
7. गोलू प्रजापत 
8. अशोक त्रिपाठी 
9. अभिजीत बेस
10. विश्वास शर्मा 
11. संजय पुरोहित
12. मनोज तिलक
13. प्रणव नगर 
14. ⁠प्रकाश त्रिवेदी

Related Post