ताजासमाचार

घर की छत पर सोया था बुजुर्ग, लकड़बग्घे ने किया हमला

बुजुर्ग घायल अवस्था में नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती

24 April, 2025 दुर्घटना

जावद। जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुवाखेड़ा में घर की छत पर सोए 75 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया,जहां उनका उपचार जारी है।

नीमच जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार अंबालाल पिता डालूराम जोशी उम्र 75 वर्ष सुवाखेड़ा में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि अपने घर की छत पर सोए हुए थे जहां रात 1:30 बजे के लगभग लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोट आई है। अचानक लकड़बग्घे के हमले से उन शोर मचाया तो लकड़बग्घा मौके से भाग गया और परिजनो ने घायल अंबालाल को नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Related Post