ताजासमाचार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला राजस्थान से सकुशल बरामद, रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

डेस्क न्यूज 21 November, 2025 अन्य

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे विशेष ऑपरेशन मुस्कान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशों के बाद जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश का अभियान तेज किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ की टीम ने एक गुमशुदा महिला को राजस्थान के रामगंज मंडी से सकुशल दस्तयाब किया। मामला 3 सितंबर 2025 का है, जब ग्राम आम्बा चौकी जाट क्षेत्र की एक महिला के लापता होने पर थाना रतनगढ़ में गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने सतत प्रयास और तकनीकी पडताल के आधार पर महिला का लोकेशन ट्रेस कर उसे राजस्थान से सुरक्षित बरामद किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, चौकी प्रभारी जाट उप निरीक्षक कन्हैयालाल सोलंकी, उनकी टीम तथा सायबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post