ताजासमाचार

इंदिरा गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस का सेवा कार्यक्रम, बच्चों को बांटे फल-बिस्किट

डेस्क न्यूज 20 November, 2025 अन्य

रतनगढ़। दिनांक 19 नवंबर 2025 को रतनगढ़ युवा कांग्रेस ब्लॉक के नेतृत्व में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न ‘आयरन लेडी’ स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सेवा कार्यों के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोषण आहार केंद्र पर जाकर भर्ती छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट और फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा ने इंदिरा गांधी के अदम्य साहस और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई और बांग्लादेश का गठन कराया। वहीं युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित किया और ‘खून का एक-एक कतरा’ देश के नाम कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं युवा नेता अर्जुन बैरागी ने किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष राजू खान, सरफराज नीलगर, डीकेन, शबूर खान, नितिन सोलंकी, दीपक शर्मा, अभिषेक सोनी, धीरज सोनी, आदिल मंसूरी, शाहरुख खान, जाफर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post