डेस्क न्यूज
15 November, 2025
अन्य
नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.) के लिए जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आज 16 नवंबर, रविवार को दोपहर 12:15 बजे गांधी भवन, नीमच में आयोजित होगा।
जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी (इंदौर), जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व विधायक डॉ. सम्पत स्वरुप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला प्रशिक्षक अनूप जोशी (मंदसौर), जिला निर्वाचन प्रभारी बृजेश मित्तल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में नवनियुक्त BLA-2, मंडलम प्रभारी, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान जिला पंचायत–जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, पार्षद, सभी प्रकोष्ठों के ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, महिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं इच्छुक कार्यकर्ताओं को S.I.R. संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी और जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस प्रशिक्षण को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ संपन्न किया जाए। इसी कारण सभी BLA-2 एवं आमंत्रित साथियों से समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।