डेस्क न्यूज
15 November, 2025
अन्य
नीमच। पीड़ित मानवता की सेवा और सामाजिक कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए उद्योग संघ तथा सिल्वेल ऑटोमेटिक कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उद्योग संघ भवन, औद्योगिक क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी डीएस चौरडिया की प्रेरणा और अशोक चौरडिया के निर्देशन में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला।
शिविर में इंडस्ट्रियल क्षेत्र के उद्योगपतियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी सहभागिता के परिणामस्वरूप शिविर में 45 से अधिक यूनिट रक्त सुरक्षित रूप से संग्रहित किया गया। इस नेक कार्य में रेड क्रॉस ब्लड बैंक की टीम, सत्येंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में, पूरी तरह सक्रिय रही और तकनीकी रूप से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रक्त संग्रहण सुनिश्चित किया।
रक्तदान शिविर में अनीश नागोरी, संजय अजमेर, पीयूष चौरडिया, मुकेश खंडेलवाल, कमल एरन, पारस नागोरी, राधेश्याम मित्तल, रमेश बाहेती, अशोक पोरवाल, अशोक कोठारी, बंटी एरन, वेणु रावल, आशा सांभर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है, और रक्तदान जैसे महादान से अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। भविष्य में भी ऐसे सेवा-उन्मुख शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।