ताजासमाचार

नपा ने अलग-अलग क्षेत्र में चार स्थानो से हटाया अतिक्रमण,निर्माणाधीन दुकान, 2 ढाबे व 6 गुमटीया हटाई गई

न्यूज डेस्क 11 November, 2025 अन्य

नीमच। नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ दल ने   मंगलवार को  मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन  में नीमच शहर में चार स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया! नपा के राजस्व अधिकारी संजय पाटीदार के नेतृत्व मेंअतिक्रमण हटाओ दल जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य संसाधनों के साथ सब्जी मंडी, दशहरा मैदान, ज्ञान मंदिर कॉलेज के सामने व अंबेडकर रोड पर एलआईसी चौराहा पहुंचा और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दशहरा मैदान से दो ढाबे हटाए गए! इसी प्रकार सब्जी मंडी के भीतर टीन शेड में बगैर अनुमति पक्का निर्माण कर बनाई जा रही दुकान  को ध्वस्त किया गया! साथ ही ज्ञान मंदिर कॉलेज के सामने से दो गुमटियां तथा अंबेडकर रोड पर एलआईसी चौराहा के यहां  से 4 गुमटीया हटाई गई!  
  मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ मुहिम निरंतर जारी रहेगी!  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान   नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक  महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, तेज प्रकाश चोपड़ा,  योगेश टांकवाल,  संदीप चौहान,  रवि भंडारी, गगन हरित,  नगर पालिका के अनेक कर्मचारी भी अमले के साथ थे!

Related Post