ताजासमाचार

पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू हो सहित पत्रकार हितों की 6 सुत्रीय मांगो को लेकर पत्रकारो ने निकाली विशाल वाहन रैली, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा स्मरण पत्र

महेंद्र सिंह राठौड़ 11 November, 2025 अन्य

नीमच | पत्रकार हितों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार, 11 नवंबर को नीमच जिला मुख्यालय पर जिलेभर से आए पत्रकारों ने जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों पत्रकारों की विशाल वाहन रैली दोपहर 2 बजे शिवाजी सर्किल से शुरू होकर फव्वारा चौक, कमल चौक, फोर जीरो, गोमाबाई अस्पताल रोड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची।
कलेक्टर कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर चंद्रसिंह धारवे को सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रभारी भेरूलाल टांक, रतलाम कार्यकारी अध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व मुरैना में आयोजित महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री मोहन यादव से पत्रकार हितों से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने उस समय इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के ध्यान आकर्षित करने के लिए आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रभावी रैली और प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। यदि इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान प्रदीप जैन, चेन सिंह सोलंकी, अविनाश जाजपुरा, भेरूलाल टांक, संजय शर्मा, विमल जैन, राकेश सोन, गोपालदास बैरागी, एम.डी. मंसूरी, महेश जैन, विनोद धनोतिया, आशीष बैरागी, हेमंत शर्मा, राजेश कोठारी, मेहबूब मेव, निरंजन शर्मा, राजेंद्र भट्ट, अनिल लक्ष्यकार, नारायण सोमानी, राकेश मालवीय, पवन शर्मा, मनीष बागड़ी, कोमलदास बैरागी, राकेश पुरोहित, अशोक व्यास, प्रदीप तिवारी, मुकेश माहेश्वरी, सुनील नागौरी, कोशल व्यास, राजकुमार जैन, सोनू शास्त्री, अवध शर्मा, अलखराय पुरोहित सहित सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Post