ताजासमाचार

नीमच में किसानों का प्रदर्शन — लैंड पुलिंग एक्ट खत्म करने की मांग, चेताया: नहीं मानी मांगें तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन

न्यूज डेस्क 10 November, 2025 अन्य

नीमच। भारतीय किसान संघ, जिला नीमच द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ ने यह ज्ञापन जिलाधीश के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर चंदरसिंह धारवे को सौंपते हुए पूरे मध्यप्रदेश से लैंड पुलिंग एक्ट को तत्काल समाप्त करने की मांग की।
ज्ञापन में संघ ने उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र से नगर विकास योजना (TDS 8, 9, 10, 11) के तहत जारी लैंड पुलिंग एक्ट के गजट नोटिफिकेशन को निरस्त करने और उज्जैन के किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग रखी।
किसान संघ का कहना है कि लैंड पुलिंग एक्ट किसानों की भूमि और आजीविका के लिए घातक है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। संघ ने यह भी कहा कि सिंहस्थ आयोजन पूर्व की परंपरा के अनुसार किया जाए, ताकि धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत न हों।
ज्ञापन सौंपते समय प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेश पाटीदार, जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र धाकड़, जिलामंत्री विष्णु प्रसाद नागदा, उपाध्यक्ष हरिविलास, जमनालाल पाटीदार, सहमंत्री भंवरसिंह चंद्रावत, कोषाध्यक्ष रामगोपाल धाकड़, सदस्य राधेश्याम धाकड़ एवं गोविंद शर्मा सावन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Post